भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 24 अगस्त को बंद रहेंगे
https://www.shirazehind.com/2026/08/1-8-24.html
जौनपुर। जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 24 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 24 अगस्त को जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और संबंधित विद्यालयों तक इसकी सूचना तत्काल पहुंचाई जाए।
अत्यधिक बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

