बोलेरो की चपेट में आए बुलेट सवार दंपती, पत्नी की मौके पर मौत; पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

 


बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कालिंजर मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बुलेट सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (35) के साथ बाइक से खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव जा रहे थे। बताया गया कि वहां उनकी रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए दंपती घर से निकले थे।

जैसे ही दोनों बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कालिंजर मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मृतक दंपती के दो पुत्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ पति-पत्नी की मौत से गांव में भी मातम पसरा है।

Related

डाक्टर 4609518976036619002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item