11 अगस्त को गौराबादशाहपुर में निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा, बैठक में बनी रणनीति
बैठक में आगामी 11 अगस्त को गौराबादशाहपुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करें।
बैठक में मंडल प्रभारी जयेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, अजीत चौहान, उमेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, दिलीप त्रिपाठी, बुधिराम बिंद, योगेंद्र पांडेय, रामआसरे सोनकर, शीशवंश सिंह, चंद्रशेखर निषाद, शीलू सिंह, प्रवीण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

