सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद

 


गौराबादशाहपुर (जौनपुर)  गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में एक युवक को अवैध देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस टीम जांच और गश्त में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैरादखान पुलिया के पास से मो. अशहद पुत्र शफीक, निवासी ग्राम चोरसण्ड, थाना गौराबादशाहपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।  पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उप निरीक्षक अवधेश कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह, नौशाद हुसैन, हरेन्द्र राजभर, अभिषेक सिंह, विमल सोनकर, संदीप कुमार और आदित्य सिंह शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 4516178517487986835

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item