20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, दो रिश्तेदारों पर भी मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव का ही एक युवक एक 20 वर्षीय युवती को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि युवक को युवती को ले जाने में उसके दो रिश्तेदारों ने भी मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी।

बताया जाता है कि रविवार की रात गांव का ही युवक युवती को बहाने से घर से बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद अपने दो रिश्तेदारों की मदद से उसे लेकर फरार हो गया। काफी देर तक युवती के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में मामले की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

युवती के पिता ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपियों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 2001239591579944643

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item