ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौ*त, परिवार में मचा कोहराम
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौ*त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बेटे की मौ*त की खबर सुनकर बेसुध हो गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रासीपुर गांव निवासी अनुज कुमार यादव (22) पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव नौकरी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह किसी काम से जलालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाकराबाद और इजरी गांव के बीच वह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे चला गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौ*त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनुज के बड़े भाई अभिमय यादव बाराबंकी में यूपी पुलिस में जवान के रूप में तैनात हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत से मां इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध पड़ी हैं। घटना के बाद से रासीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

