को*बरा के डं*सने से महिला की हुई मौ*त,3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया
https://www.shirazehind.com/2026/08/3.html
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में शुक्रवार को को*बरा सां*प के डंसने से 26 वर्षीय महिला रीना देवी की मौ*त हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौ*त हो गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रीना देवी घर के एक कमरे में सो रहीं अपनी 3 माह की मासूम बच्ची को देखने गई थीं। इसी दौरान कमरे में मौजूद को*बरा सां*प ने उनके दाहिने पैर के निचले हिस्से में 3 बार डं*स लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। रीना देवी के पीछे 3 मासूम बेटियां— प्रिया (3 वर्ष), रिया (2 वर्ष) और तृषा (3 माह) छूट गयीं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है।
घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर से सां*प को पकड़ लिया साथ ही कोबरा को अपने साथ ले गयी। बता दें कि मृतका के पति पंकज गौतम भन्नौर में मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह परिजनों ने थाना बरसठी में लिखित सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी करते हुये पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

