सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण

 

शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगा राम गौतम ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ऐसे में अस्पताल प्रशासन में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले।

सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लिया। मरीजों से चिकित्सकों की सेवाओं, दवा वितरण तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया।
इस सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। शासन की मंशानुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार किया जाए।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दिया। साथ ही बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस लिया।

Related

डाक्टर 300039680252279078

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item