पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी, वृद्धा ने प्रधान समेत 3 लोगों पर लगाया आरोप

 

जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी वृद्धा चिल्लरा पत्नी लालमणि गौतम ने वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। चिल्लरा का आरोप है कि करीब 5 वर्ष पूर्व गांव निवासी मुन्ना गौतम वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर उनसे 500 लेकर गए थे लेकिन आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला। आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मुन्ना गौतम ने अपने पुत्र को दोबारा उनके पास भेजा और वृद्धा पेंशन लगवाने के नाम पर 500 तथा उनके पोते शिवा गौतम की दिव्यांग पेंशन दिलाने के लिए अतिरिक्त 200 देने की बात कही। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पेंशन के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क क्यों नहीं किया तो उन्होंने बताया कि वह लगभग 10 दिन पहले ग्राम प्रधान बच्चू लाल शर्मा के पास गई थीं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उन्हें मुन्ना गौतम के पास जाने और उनके कहे अनुसार करने की सलाह दी थी जिससे उनका काम हो जाएगा। वृद्धा के इन आरोपों के बाद गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि लगाए गए आरोपों पीड़िता के बयान पर आधारित इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।


Related

JAUNPUR 7270331491724860524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item