जनपद में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह सातवें आसमान पर

 


जौनपुर। जनपद में शनिवार की सुबह 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह सातवें आसमान पर है। शनिवार को सड़कों पर तिरंगा लगाये दो पहिया और चार पहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। स्कूली बसों और वैन में बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर गालों पर तिरंगे का स्टीकर लगाये मस्ती में हाथ हिलाते चल रहे हैं। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कस्बों और स्थानीय बाजारों में सड़क किनारे तिरंगे की दुकानें सुबह छः बजे से ही सज गई हैं। परिषदीय विद्यालयों में भी हाथों में कागज और कपड़े का तिरंगा लिये बच्चों की फौज इकट्ठा हो रही है। जौनपुर शहर के अंदर गोमती नदी के पुलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। चौराहों और कार्यालयों को आकर्षक ठंग से सजाया गया है। मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र को खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० अविनाश सिंह ने लाइटिंग करवाकर सजवा दिया है। जौनपुर शहर में नगर पालिका परिषद के कार्यालय को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है।पुलिस लाइन में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। हलवाईयों ने विद्यालयों और कार्यालयों पर भेजे जाने वाले लड्डू की पैकिंग रात में ही कर ली है।

Related

JAUNPUR 1127826186692928788

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item