जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज का दबदबा, 42-38 से जीता खिताब
https://www.shirazehind.com/2026/08/42-38.html
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को 42-38 के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम क्षणों में मेजबान टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार अंकों से जीत दर्ज की।
यह जानकारी क्रीड़ा प्रभारी राजीव सिंह (बच्चा सिंह) ने दी हैं ।

