औघड़ संत बाबा गुरुपद संभव राम ने किया त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
जौनपुर। शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का 17 अगस्त की शाम औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने फीता काटकर विधिवत भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। अस्पताल के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
शुभारंभ समारोह में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू', पूर्व सांसद एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, सिरकोनी विकासखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के पुत्र आशुतोष सिंह जमैथा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चिकित्सा जगत से वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, हड्डी एवं रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार कनौजिया, वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश सिंह, जिला महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अमित सिंह (डीएम कार्डियोलॉजी), बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लालजी प्रसाद, वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. उत्तम गुप्ता, उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कनौजिया और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ला समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल, किफायती इलाज का दावा
नईगंज में कुमार पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं का नेतृत्व डॉ. पूनम यादव (एमबीबीएस, एमडी फिजिशियन) कर रही हैं। बताया गया कि डॉ. पूनम यादव मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को आधुनिक चिकित्सा संसाधनों से युक्त किया गया है, ताकि मरीजों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय मरीजों को न्यूनतम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल पूरी तरह संकल्पित है।
मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने पर जोर
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जौनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी कम हो, इसी उद्देश्य से आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ मरीजों की जरूरत के अनुसार उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
समारोह के दौरान अतिथियों ने अस्पताल के शुभारंभ पर प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह संस्थान जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अस्पताल की प्रबंध निदेशक खुशबू सिंह, पत्नी दीपक सिंह (पत्रकार) ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अस्पताल के उद्देश्यों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को लेकर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह उत्सवी बना रहा।

