स्वर्ण जयंती वर्ष में ऐतिहासिक होगा गीतांजलि का 50वां शक्ति पूजन पर्व
नवरात्र महोत्सव को भव्य एवं विशेष स्वरूप देने पर हुआ मंथन, तीन नए सदस्यों का हुआ स्वागत
जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक परिवार गीतांजलि जौनपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 50वें शक्ति पूजन पर्व को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर स्थित गीतांजलि पूजा मंडप में संस्था की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के सदस्य संतोष कुमार अग्रहरी ने की।
बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव, पूजन मंडप, शोभायात्रा, विद्युत सजावट सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था के सदस्यों ने आयोजन को और आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण इस बार के 50वें शक्ति पूजन पर्व को विशेष स्वरूप देने पर सदस्यों ने गहन मंथन किया।
बैठक के दौरान परिवार के कोषाध्यक्ष पवन सोनी ने संस्था का आय-व्यय प्रस्तुत किया। वहीं गीतांजलि परिवार के विस्तार की दिशा में तीन नए सदस्यों का आगमन हुआ। इनमें सनी शर्मा एडवोकेट, हनुमान घाट, धीरेंद्र सिंह चौहान, सिद्धिकपुर तथा अभिषेक सेठ गोल्डी, सब्जी बाजार शामिल हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने तीनों नवागत सदस्यों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर करतल ध्वनि के बीच स्वागत और अभिनंदन किया।
संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि गीतांजलि परिवार का 50वां शक्ति पूजन पर्व स्वर्ण जयंती वर्ष के कारण बेहद महत्वपूर्ण है। इसे यादगार बनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है।
बैठक में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्र प्रताप सोनी, शशि श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, गौतम सोनी और राम प्रताप सोनी ने भी आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सुरेश चंद गुप्ता, रमेश चंद पांडेय, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शाह, धर्मसेन सिंह, अमन सहगल, अशोक मौर्य, अमित सोनी, दिवेश साहू, संदीप सोनी, अमित सैनी, रूपनारायण माली (कार्यक्रम संयोजक), धनंजय पाठक, रमन सेठ, कदम साहू, उत्कर्ष शाह, संतोष साहू, विनय सोनी, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन परिवार के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने किया। अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. प्रेम दर्शन विश्वकर्मा की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

