समाजसेवी ने प्राथमिक विद्यालय को भेंट किए पांच कंप्यूटर

 अब डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे सुई विद्यालय के नौनिहाल, बीईओ ने पहल को बताया अनुकरणीय

जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सुई में पढ़ने वाले नौनिहाल अब कंप्यूटर का ज्ञान भी हासिल कर सकेंगे। विद्यालय को समाजसेवी श्रवण कुमार चौबे ने पांच कंप्यूटर दान किए हैं। सोमवार को आयोजित कंप्यूटर दान कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।


समाजसेवी श्रवण कुमार चौबे की ओर से उनके भाई सत्यवान चौबे पांचों कंप्यूटर लेकर विद्यालय पहुंचे। कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से सभी कंप्यूटर विद्यालय के एक कक्ष में स्थापित कराए गए। कंप्यूटर मिलने से विद्यालय के बच्चों में उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर सत्यवान चौबे ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर शिक्षा के बिना शिक्षा अधूरी है। प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए इस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर विद्यालयों की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए।


खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने समाजसेवी श्रवण कुमार चौबे की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय को पांच कंप्यूटर देकर उन्होंने अनुकरणीय पहल की है। इससे विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे आधुनिक और तकनीकी शिक्षा के प्रति बेहद उत्सुक हैं। विद्यालय में कंप्यूटर की सुविधा मिलने से उनमें आत्मविश्वास और सीखने की ललक और बढ़ेगी।


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सूरज कुमार मौर्य, अनिल कुमार चौबे, रत्नेश कुमार यादव, नितिका सिंह, अजय कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 1599024366904752771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item