केराकत BEO के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक चहारसू स्थित संघ कार्यालय पर हुई। इसमें केराकत के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पर शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार, शिक्षिकाओं से अभद्र भाषा के प्रयोग और जातिगत भेदभाव के लगाए गए आरोपों पर चर्चा की गई।

संघ के संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि केराकत ब्लाक के शिक्षकों की ओर से लगातार अधिकारी के व्यवहार को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ शोषण, दुर्व्यवहार या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ केराकत पहुंचकर संबंधित शिक्षकों से भी मुलाकात करेगा।

बैठक में वरिष्ठ शिक्षक नेता विजय रघुवंशी, विकास सिंह, शोभनाथ यादव, अरुणेश कुमार, चंद्रकांत सिंह, दुर्गा यादव, ध्रुवराज यादव, रवि सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन सहसंयोजक सत्यप्रकाश मिश्र ने किया।

Related

JAUNPUR 7990310115549684341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item