दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_83.html
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के बच्चों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। संस्था के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ. राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत गाते हुए बच्चे स्कूल परिसर से पालिटेक्निक चौराहा पहुंचे। इसके बाद गीत गाते और उत्साह के साथ वापस स्कूल परिसर लौटे। वहां संगोष्ठी आयोजित की गई। संस्था की सदस्य आराधना चौहान ने दिव्यांग बच्चों के अधिकार, स्वावलंबन, प्रशिक्षण और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे।
कार्यक्रम के बाद बच्चों और आगंतुकों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। संस्था के कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने आगंतुकों व अभिभावकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान शिक्षिका सरस्वती, अमित यादव, माया गुप्ता, सीमा उपाध्याय, सप्पो, अंकिता मिश्रा, वैभव गुप्ता, खुशबू यादव, अक्षय गुप्ता, संस्था की सचिव किरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

