दस दिन बाद लगा दिया गया खराब ट्रांसफार्मर किसान परेशान
दो गांव के दर्जनों घरों में दो सप्ताह से अंधेरा
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते परेशान हैं किसान
जौनपुर । सरायख्वाजा के देवकली विद्युत उपकेन्द्र से परसनी फीटर से जुङा देवकली गांव ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से जला पड़ा था, और तीन दिन पहले खराब ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जिससे विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। किसान लोग परेशान हैं दो गांव के दर्जनों घरों में अंधेरा है ।
बता दें कि देवकली गांव परसनी फिटर से जाने वाली विद्युत आपूर्ति देवकली गांव के स्व : रामदास यादव एडवोकेट के आवास के पास लगा ट्रांसफार्मर 2 सप्ताह पहले जल गया था । जिससे देवकली सैदपुर गड़ऊर के लगभग दो दर्जन घरों में अंधेरा छा गया। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। जिसके क्रम में नीरज श्रीवास्तव, शशिकांत मिश्रा व लालचंद यादव ,लालजी त्रिपाठी , अवधेश मिश्रा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। करीब 10 दिन बाद ट्रांसफार्मर लगने के लिए आया और दो दिन पूर्व लगा, उस ट्रांसफार्मर पहले छिद्र था ,जिसे कागज और कपड़े से कसा गया था ,लेकिन जब ट्रांसफार्मर हिट हुआ उसके बाद तेल चूने लगा और इसकी जानकारी नीरज ने श्रीवास्तव ने जिम्मेदार अधिकारी को दी ,उन्होंने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, जब लोगों ने एरिया लाइनमैन से ट्रान्सफार्मर कनेक्शन जोड़ने की बात कही तो लाइनमैन ने कहा ट्रांसफार्मर का तेल चु रहा है, उसमें तार जोड़ा गया तो ट्रांसफार्मर फट सकता है, खराब ट्रांसफार्मर लगाने की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। दो दर्जन घरों में अंधेरा छाया हुआ है । विद्युत विभाग के अधिकारी वह अन्य जिम्मेदार इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे हैं। जिससे किसान समेत अन्य लोग परेशान हैं । लोगों ने कहा अगर ट्रांसफार्मर शीघ्र नहीं ठीक किया जाता है, तो हम लोग उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने पर मजबूर होंगे। और खराब ट्रांसफार्मर लगाने की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे, क्योंकि किसानों के फसलों की सिंचाई बाधित है।

