राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कई स्वर्ण पदक

 केडी बाबू स्टेडियम में 65 जिलों के 3000 खिलाड़ियों के बीच एएस ताइक्वांडो क्लब के एथलीटों ने लहराया परचम

जौनपुर। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के तत्वावधान में लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम (न्यू इनडोर हाल) में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्यस्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता 42वीं सब-जूनियर, 44वीं जूनियर, 10वीं कैडेट, 43वीं सीनियर क्योरुगी एवं 10वीं पूमसे बालक-बालिका में प्रदेश के 65 जिलों से लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ए.एस. ताइक्वांडो क्लब महाराणा प्रताप इनडोर हॉल टी.डी.पी.जी. कॉलेज जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दिया।

जूनियर वर्ग 14–19 वर्ष में रुचि प्रजापति ने अंडर-49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रिया यादव ने अंडर-55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में राजवीर सिंह अंडर-63 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत करके जनपद का मान बढ़ाया। वहीं अंडर-55 किग्रा भार वर्ग में अंश मौर्या ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग अंडर-74 किग्रा भार वर्ग में अनीश प्रसाद ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग अंडर-62 किग्रा भार वर्ग में सरोजनी सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-54 भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सूर्य प्रताप सिंह पदक के करीब पहुंचे। 12–14 वर्ष कैडेट वर्ग में रिद्धी गुप्ता ने अंडर-55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
भागीदार खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह, सृष्टि सिंह, अद्वीका कश्यप और प्रियांशी यादव ने भी शानदार प्रतिभाग किया। सब-जूनियर वर्ग 5–12 वर्ष में नित्याश्री सिंह ने कांस्य पदक जीत करके अपने नाम किया। सुधांशु सिंह का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। अन्य वर्गों में श्रेयश श्रीवास्तव और सिद्धी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक, दृशाना पाण्डेय ने रजत पदक, समर्थ मिश्रा (कैडेट) में रजत पदक, व्यान पटेल और सार्थ राय नें कांस्य पदक जीत करके अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता पर अधिकारियों और कोच ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर किया। जिला सचिव अरविन्द सिंह तथा उपाध्यक्ष शिवाली सिंह ने सभी विजयी व प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें बधाई दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

Related

डाक्टर 7233379768819213618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item