‘सादगी और संघर्षपूर्ण जीवन ही संस्थापक जी की पहचान थी’ : संजीव पाण्डेय

 संस्थापक कमलापति पाण्डेय की 27वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र स्थित श्री केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक कमलापति पाण्डेय की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक संजीव पाण्डेय ने की। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रबंधक संजीव पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक कमलापति पाण्डेय सरल, सहज और सादगीपूर्ण जीवन में विश्वास रखते थे। उन्होंने जीवन में कभी किसी के प्रति भेदभाव की भावना नहीं रखी और सामाजिक समरसता को सदैव प्राथमिकता दी। उनका पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और कठिन परिश्रम से भरा रहा।

उन्होंने कहा कि तमाम झंझावातों के बावजूद संस्थापक ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से विद्यालय रूपी जिस वटवृक्ष को खड़ा किया, उसकी छांव में आज क्षेत्र के हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए विद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेंद्र नीलम, मंगलेश पाण्डेय, रितेश दुबे, सनाउल्लाह, यशवंत कुमार, नितिन सिंह, इंद्र प्रकाश मिश्रा, शुभम दुबे, उमाशंकर, ज्ञान कुंवर मिश्रा, सरिता मौर्या, फरहीन अंसारी, विजयलक्ष्मी, सपना, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विनय कुमार, अरुण पाण्डेय, कोमल शर्मा, राजेन्द्र यादव सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 455379395688992741

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item