प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर में गूंजा तिरंगे का गौरव, बच्चों ने किया योग

 

शाहगंज। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर उसरहटा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में बच्चों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही योगाभ्यास कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सोनकर ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर एवं खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के निर्देशन और निरीक्षण में विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक ओमप्रकाश, पूजा वर्मा एवं सीमा जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।

Related

JAUNPUR 4002757570703438351

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item