जिला अस्पताल में खून की कमी बनी चुनौती, लायन क्लब क्षितिज ने बढ़ाया मदद का हाथ
जरूरतमंद मरीजों के लिए क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान, सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की
जौनपुर। जिला अस्पताल में रक्त की कमी के बीच जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लायन क्लब क्षितिज के सदस्यों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। क्लब के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में शशांक सिंह, कौशल त्रिपाठी (अध्यक्ष), शशांक त्रिपाठी, लियनेस ऋतु त्रिपाठी, गौकरन सोनकर, उपदेश सिंह, दीक्षा सिंह और शंकर साकेत प्रधान शामिल रहे।
क्लब सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। अस्पताल में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए सदस्यों ने स्वयं आगे आकर रक्तदान किया।
लायन क्लब क्षितिज की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। क्लब की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही गई।

