नई सब्जी मंडी में फल ठेला लगाने को लेकर विवाद, व्यापार संघ महामंत्री को घेरने का आरोप

 

जौनपुर। नई सब्जी मंडी में शनिवार सुबह फल का ठेला लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि फल का ठेला लगाने वाले सैकड़ों लोग मंडी परिसर में पहुंच गए और सब्जी-फल व्यापार संघ के महामंत्री महेंद्र सोनकर को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

महेंद्र सोनकर का आरोप है कि मंडी परिसर में जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा में तैनात गार्डों से केवल इतना कहा था कि मंडी के अंदर लगे जाम को हटाया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। इसी दौरान फल का ठेला लगाने वाले कुछ लोगों को मंडी के अंदर प्रवेश करा दिया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और उन्हें घेर लिया।

मंडी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात गार्डों पर आरोप है कि उन्होंने ठेला लगाने वालों को मंडी के अंदर जाने से नहीं रोका। इसके चलते स्थिति बिगड़ गई और मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महेंद्र सोनकर का कहना है कि फल विक्रेताओं द्वारा उन्हें धमकी भी दी गई।

व्यापार संघ महामंत्री ने मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जाम हटाने के लिए कहने पर इस तरह लोगों को अंदर भेजकर अराजकता फैलाना गंभीर मामला है। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद मंडी में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। व्यापारियों ने मंडी परिसर में व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Related

JAUNPUR 4848037625721434001

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item