हरितालिका तीज उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी : सुषमा पटेल

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नगर के मंगलम लॉन में हरितालिका तीज उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश, देवाधिदेव भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, स्थायी लोक अदालत जौनपुर की सदस्य रजनी सिंह एवं सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्यों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि सुषमा पटेल ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज की नारी सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर सुषमा पटेल एवं मनोरमा मौर्य ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षिका मोनिका गुप्ता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं बच्चियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हरितालिका तीज के अवसर पर भगवान गणेश और भगवान शिव को समर्पित समूह एवं एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। सखी शीला राय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा साहू, पिंकी जायसवाल, दिव्या साहू, अंजू जायसवाल, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, रूपम शुक्ला, विभा साहू, उमा गुप्ता, मीना गुप्ता, संतोष गुप्ता और डॉ. रेनू मौर्य सहित अन्य महिलाओं की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। पहेली एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने वर्षभर फाउंडेशन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने वाली सभी सखियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए सखी दिव्या साहू को ‘बेस्ट सखी अवार्ड’ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सारिका सोनी, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, आरती सिंह, सरिता निगम, शकुंतला मौर्य, शशि मिश्रा, रजनी साहू, शिप्रा द्विवेदी, साधना साहू, माधुरी गुप्ता, अंजू पाठक, डॉ. सरला त्रिपाठी, डॉ. अनीता त्रिपाठी, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, माला वर्मा, स्वप्निल सिंह, उर्वशी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, अंजू सिंह, किरण सिंह, अंजू लता अग्रहरि, सोना बैंकर, रेनू बैंकर, मीना यादव, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related

JAUNPUR 2559569583996311697

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item