किशोर ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

थानागद्दी ( जौनपुर )। पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने घर से एक किलोमीटर दूर स्थित सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, थानागद्दी गांव के विजय बहादुर विश्वकर्मा के सबसे छोटे बेटे कल्लू विश्वकर्मा की गलत संगत के चलते आदतें बिगड़ गई थीं। वह छोटी मोटी चोरियां करने लगा था। गुरुवार को किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांटा तो वह नाराज होकर घर से निकल गया।

बाजार के एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भरवाया और सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंच कर खुद को आग लगा लिया। आग की तपिश से छटपटाते किशोर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने थानागद्दी पुलिस को सूचित किया। तत्काल पहुंची थानागद्दी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से झुलसे किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया।

​सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कन्नौजिया ने बताया कि किशोर लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक जला है।

खुद को आग लगाने वाला किशोर अपने छह भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता विजय बहादुर विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।

Related

JAUNPUR 7256571290780616168

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item