भोले बाबा तेरे दरबार में आते हैं....

 जफराबाद में शिव मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी।

जफराबाद। कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर पर पूर्व वर्षों की भांति सोमवार को नागपंचमी का पर्व भजन कीर्तन के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो सुबह भोर तक चलता रहा। उक्त शिव मंदिर पर सुबह  जलाभिषेक व पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात्रि आठ बजे से मंदिर के जीर्णोधारक प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसका समापन प्रातः 5.00 बजे बजरंगबली एवं भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस भजन कीर्तन के कार्यक्रम में पूर्वांचल के मशहूर गायक विवेक मिश्र "वरदान" ने  भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते...... सहित एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर जलवा बिखेर दिया। क्षेत्र के वरिष्ठ कीर्तनकार मास्टर प्रेमचन्द बेनबंशी, राजेन्द्र साहू,  ज्ञान प्रकाश साहू "ग्यानू" प्रदीप कुमार, नीरज मौर्य, शौर्य शुक्ला, शनि मौर्य, वेद मिश्र आदि ने भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित भजन पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम में आये हुए कीर्तनकारों एवं भक्तों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा तथा आभार प्रकट उनके सुपुत्र व पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. राधेश्याम प्रजापति, बद्रीनारायण श्रीवास्तव, तेज बहादुर गिरी, सुनील राजभर, फुलारे प्रजापति, मनीष साहू, राहुल चौहान, सुरेश साहू, दिलीप साहू,  कुलदीप श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया शिव ज्योति, सूर्य ज्योति सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 283767393438862701

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item