बिना लोड दिए तीसरी बार फिर जल गया खराब ट्रांसफार्मर

 फसलों की रुपाई सिंचाई के लिए किसान परेशान 

तीन सप्ताह से अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है दो गांव के लोग 

जौनपुर । सरायख्वाजा देवकली विद्युत केंद्र से विद्युत फीटर परसनी से विद्युत आपूर्ति की जाने वाली देवकली का ट्रांसफार्मर बिना लोड दिए हीट करने के दौरान तीसरी बार जल गया । जिसके चलते तीन सप्ताह से दर्जनों लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं । किसान फसलों की सिंचाई व धान की रूपाई नहीं कर पा रहे हैं।

 बता दे की सरायख्वाजा देवकली विद्युत केंद्र से परसनी फीटर से होकर जाने वाली विद्युत आपूर्ति देवकली गांव के स्व: रामदास यादव एडवोकेट  के घर पास लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से देवकली सैदपुर गड़ऊर गांव के दो दर्जन घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। जो विगत 24 जुलाई को जल गया था, जिस पर नीरज श्रीवास्तव ,लालचंद ,लालजी त्रिपाठी व किसानो के शिकायत के बाद वहां तीन बार ट्रांसफार्मर लगाया गया और बार-बार वह हीट करने के दौरान ही जल गया।  8 अगस्त को तीसरा ट्रांसफार्मर लाया गया और होल्ड हीट की प्रक्रिया चल रही थी, इस दौरान 9 अगस्त को सुबह बिना लोड दिए हुए ट्रांसफार्मर जल गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्कशॉप से ही खराब ट्रांसफार्मर दिया जा रहा है। जिसके चलते यह समस्या बार-बार हो रही है । उसमें हम लोग क्या कर सकते हैं । वर्कशॉप सूत्र बताते हैं कि वर्कशॉप में मरम्मत का कार्य कुछ अनुभवहीन लोग कर रहे हैं। जिसके चलते  बिना लोड दिए ही खराब ट्रांसफार्मर जलने की  शिकायतें आ रही हैं । बता दें की तीसरी बार ट्रांसफार्मर जलने से किसान लोग परेशान हैं और लोगों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर न लगाया जाए, बल्कि नया पेटी पैक ट्रांसफार्मर लगाया जाए , 2 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए  किसान लोग मजबूर होंगे। 

इस बारे में इडीसी जौनपुर प्रथम मनोज कुमार गुप्ता को जानकारी दी गई ,उन्होंने बताया कि मामले पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और जल्दी ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा । समस्या न उत्पन्न होने पाएगी।

Related

JAUNPUR 2650086003889761751

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item