टीडी कॉलेज में अब शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, दोनों पालियों में दर्ज करनी होगी उपस्थिति

प्रबंध समिति के फैसले के बाद 10 अगस्त से लागू होगा नया नियम, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी बायोमीट्रिक मशीन
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकों को दोनों पालियों में बायोमीट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह व्यवस्था 10 अगस्त 2026 से अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है।
महाविद्यालय की प्रबंध समिति की 9 अगस्त को हुई बैठक में प्रस्ताव संख्या 08(क) पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रबंध समिति के उप-प्रबंधक विन्द प्रताप सिंह एवं अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की ओर से शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।
प्रस्ताव में कहा गया है कि महाविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पूर्व की तरह बायोमीट्रिक मशीन पर दर्ज नहीं हो पा रही थी, जबकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की अधिसूचना-2018 के अनुसार महाविद्यालय में शिक्षकों की पांच घंटे की उपस्थिति अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से दोनों पालियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी मशीन
निर्णय के अनुसार बायोमीट्रिक मशीन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। सभी शिक्षक दोनों पालियों में मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों समय की उपस्थिति के बीच कम से कम पांच घंटे का अंतर रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह ने 9 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश में सभी शिक्षकों को प्रबंध समिति के निर्णय से अवगत कराते हुए 10 अगस्त से नई व्यवस्था के अनुसार दोनों पालियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
अब उपस्थिति व्यवस्था पर रहेगी निगरानी
प्रबंध समिति के इस फैसले से महाविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षकों के आने-जाने के समय का डिजिटल रिकॉर्ड भी दर्ज होगा।
फाइल में दर्ज निर्णय के मुताबिक यह व्यवस्था सभी सम्मानित शिक्षकों पर लागू होगी।

Related

डाक्टर 5273731598158917678

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item