शहीदों की प्रतिमाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई, पुष्पांजलि व दीपदान

 

जौनपुर। भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर क्रांति दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर उत्तरी मंडल ने रविवार को नगर के टाउनहाल स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तथा सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में साफ-सफाई, पूजन-अर्चन, पुष्पांजलि और दीपदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशभक्तों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्य ने कहा कि दोनों शहीदों की प्रतिमाओं का भव्य सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तथा विद्युत लाइटों से आकर्षक सजावट की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंघानिया ने नागरिकों से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप तिवारी, परविंद चौहान, दीपक सिंह माटो, विकास शर्मा, रामसूरत मौर्य, अनिल गुप्ता, सनी चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। आभार सहसंयोजक विजय केडिया ने व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 599424671272656848

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item