₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

 

जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को ₹25 हजार के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सुजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर दबोचा।

पुलिस के अनुसार सुजीत चौहान पुत्र नायब चौहान, निवासी मोलनापुर, थाना मीरगंज के खिलाफ मु0अ0सं0 93/26 में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ मीरगंज थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवानंद समेत पुलिस टीम ने की।

Related

डाक्टर 4854606081194908376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item