28 थानों की पुलिस ने चलाया अभियान, 70 वारंटी-वांछित गिरफ्तार

 

जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 62 वारंटी, सात वांछित और एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त समेत कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सबसे अधिक छह-छह वारंटी खुटहन और तेजीबाजार थाना क्षेत्र से पकड़े गए। इसके अलावा शाहगंज से चार वांछित व एक वारंटी, मड़ियाहूं व रामपुर से चार-चार तथा कोतवाली, लाइन बाजार, खेतासराय, केराकत, चंदवक समेत अन्य थाना क्षेत्रों से भी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

मीरगंज पुलिस ने एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related

JAUNPUR 8941847948094154886

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item