'हर घर तिरंगा अभियान' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जौनपुरवासी: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों द्वारा लगभग 5 लाख तिरंगा झंडों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके क्रम में तिरंगे झंडे तैयार कराए गए तथा उनका विभिन्न स्तरों पर वितरण सुनिश्चित किया गया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगे झंडों को जनपद के विभिन्न आवासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर लगाया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता की जा रही है।
अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे के रंगों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related

डाक्टर 7042892888997589296

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item