कायस्थ समाज ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, तीन विभूतियों का हुआ अभिनंदन

 

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सावन मास के अवसर पर पुरानी बाजार के निकट गोमती तट स्थित गोपी घाट पर भगवान शिव का जलाभिषेक, सम्मान समारोह एवं श्रावणी सहभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोकुल घाट स्थित मंदिर में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक से हुआ। सावन के उल्लास को महिला शाखा की सदस्यों ने देवी गीत, लोकगीत और कजरी की मनमोहक प्रस्तुतियों से और भी आकर्षक बना दिया। इसके बाद गोमती के पावन तट पर लोगों ने मनोरम प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया।

समारोह में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के नवनियुक्त पीआरओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव तथा नगर पालिका जौनपुर के नवनिर्वाचित सभासद पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’ का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के इन सदस्यों ने अपनी उपलब्धियों से कायस्थ समाज को गौरवान्वित किया है।

समिति के संस्थापक इंजीनियर आरडी श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव (डीओ), प्रदीप श्रीवास्तव (ऑडिट ऑफिसर), अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव व भोलेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ. राममोहन अस्थाना, संगठन सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला शाखा की अध्यक्ष रोली श्रीवास्तव, महासचिव नूपुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, डॉ. मधुलिका अस्थाना, पिंकी श्रीवास्तव तथा युवा अध्यक्ष अमित निगम के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से श्रावणी भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम के संयोजक गिरिवर अस्थाना ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

JAUNPUR 1467789434845599663

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item