खुद राखी बनाकर छात्राओं ने छात्रों के हाथों में बांधा रक्षा सूत्र

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मिडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने अपने घर से लाई गई सामग्री से रंग बिरंगी राखियां बनाईं।बाद में अपने हाथों से बनी इन्हीं राखियों को छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई में रक्षाबंधन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंकिता सिंह ने बताया कि सभी बच्चों ने राखी बनाने में दिलचस्पी दिखाई और अपने से बनी राखियों को अपने सहपाठियों के हाथों में बांधते समय वे बेहद खुश थीं।ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों से बच्चों के अंदर रचनात्मकता का विकास होता है और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को महसूस कराने में मदद मिलती है।

Related

JAUNPUR 2754920800656671229

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item