डीएम के निरीक्षण में खुली गैस कंपनी की मनमानी, खोद डाली लाखों की इंटरलॉकिंग—एफआईआर के बाद अब मरम्मत के फरमान

 

जौनपुर। वाजिदपुर दक्षिणी में गैस पाइपलाइन के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त की गई इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे पूर्व की स्थिति में बहाल करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी संस्था द्वारा सार्वजनिक परिसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के सामने स्थित आशा दीप इलेक्ट्रॉनिक्स से अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक बनी इंटरलॉकिंग और नाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि डूडा विभाग, जौनपुर की ओर से करीब छह से आठ माह पूर्व इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराया गया था।

बताया गया कि अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गैस पाइपलाइन से संबंधित कार्य के दौरान कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग और नाली को बिना डूडा विभाग से एनओसी लिए खोद दिया गया, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।

मामले में डूडा विभाग की ओर से इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की शीघ्र मरम्मत कराकर मार्ग को पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली अथवा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्ति को क्षति पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। यदि किसी संस्था या एजेंसी की ओर से ऐसा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



 ।

Related

डाक्टर 550666284616529261

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item