जेल में गूंजी बहनों की दुआएं, भाइयों की कलाई पर सजी राखी

 

जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर में भावनाओं का मार्मिक संगम देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदियों की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए राखी, रोरी, कुमकुम, दीप, कपूर, मिठाई और आरती की थाली की व्यवस्था की गई थी।


कारागार में निरुद्ध ऐसी महिला बंदी, जिनके भाई भी जेल में बंद हैं, उनके लिए भी जेल प्रशासन ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने की व्यवस्था की। इससे बंदियों के बीच हर्ष और भावनात्मक माहौल बना रहा।


इस अवसर पर उप महानिरीक्षक कारागार वाराणसी परिक्षेत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बंदियों को संबोधित करते हुए अपराध की दुनिया से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।


वहीं, जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों ने जेल के बाहर आने वाली बहनों की सुविधा के लिए सहायता शिविर लगाया। उप महानिरीक्षक कारागार और जेल अधीक्षक ने कमेटी के पदाधिकारियों के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


कार्यक्रम में कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चंद्र पाण्डेय सहित कारागार के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 9145196915780152474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item