सेवा के सात वर्ष पूरे, लायंस क्लब ‘क्षितिज’ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_341.html
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का सातवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विगत सात वर्षों से सेवा कार्यों के प्रति संकल्पित संस्था लगातार समाजहित में कार्य कर रही है और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयनेस सीमा चक्रवाल द्वारा ध्वज वंदना से हुआ। इसके बाद संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह सहित अन्य चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह में संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने संस्था की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्षों एवं संस्थापक सदस्यों ने भी संस्था की यात्रा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन गुप्ता ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को ‘गुड पे अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने सभी सदस्यों को उपहार एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
सचिव हफीज शाह ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमहल में बिजनेस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, जिसे जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम बनाने की तैयारी है।
समारोह में उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, आशीष चौरसिया, देवानन्द श्रीवास्तव, नीरज सिंह, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. विकास रस्तोगी, इं. हसन अब्बास, राजीव गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, जगदीश मौर्या, विनय बरौतिया, अंजनी प्रजापति, जगन्नाथ मोदनवाल, योगेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, रामकृपाल जायसवाल, मनीष मौर्या, रत्नेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
महिला सदस्यों में यवनिका सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, आराधना सिंह, रितु त्रिपाठी, सुषमा सोनकर, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, रेखा सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, सरिता मिगलानी, ज्योति जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, वंदना गुप्ता, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कन्नौजिया एवं शोभा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक शरद टंडन एवं लॉयनेस साक्षी टंडन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

