सभी वर्गो के सर्वमान्य नेता थे राजबहादुर : डा. ज्योतिष प्रकाश

 पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर की मनाई गई पुण्यतिथि


 
जौनपुर । रारी विधानसभा के पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर यादव की 48 वी पुण्यतिथि  गुलालपुर स्थित राज बहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाई गई। शुक्रवार को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । लोगो ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला ।

 प्राचार्य डॉ ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि स्वर्गीय राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वह जौनपुर जिले के हर वर्ग समाज के सर्वमान्य नेता थे और हमेशा विकास और लोगों की मदद के लिए जाने जाते थे। शिक्षक डॉ अजीत प्रकाश ने कहा कि  विधायक दीन दुखियो की मदद करते  थे और समाज के विकास के लिए हमेशा आगे रहते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए उनका बहुत योगदान रहा। वह शिक्षा संस्थानो की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा उपलब्ध कराई। 

पंडित रमेश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई थी। शिक्षक नेता सुभाष यादव अतरही ने कहा कि उन्होंने वह हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए मदद के लिए खड़े रहते थे और वह जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते थे। उनके  मूर्ति पर माल्यार्पण करने का विशेष अवसर मिला। 

इससे हम सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, डॉ. जितेंद्र कुमार,अमित यादव, विवेक यादव, डॉ. आलोक यादव, राजेंद्र सिंह, डा. राममूर्ति यादव, डॉ. शिव शंकर यादव ,डॉ. शिशिरकांत यादव, डॉ ब्रजमोहन सिंह, डॉ सर्वेश मिश्रा, डॉ अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मुकेश जायसवाल ,सुरेंद्र सिंह , कृष्ण चन्द्र यादव, रोहित, कृष्णनेश, सुनील यादव,महेंद्र यादव पवन मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 4938881288336206040

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item