पूर्वांचल युवा महोत्सव का 17 से 19 नवंबर तक होगा आयोजन,नृत्य से लेकर कविता पाठ तक दिखेगा हुनर

 बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा प्रतिभाओं का मंच, ऑडिशन में हिस्सा लेना प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य

जौनपुर। पूर्वांचल के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार मंच देने वाले पूर्वांचल युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष महोत्सव के आयोजन की तिथियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन 17, 18 एवं 19 नवंबर को बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा।

बैठक में टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. समर बहादुर सिंह, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक, प्रबंधक परिषद के संरक्षक अशोक कुमार दुबे, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के पूर्व डीन प्रो. अजय कुमार दुबे, डॉ. नरेंद्र कुमार पाठक, उपेंद्र कुमार मिश्र, राखी सिंह, शरद पाठक, किरन सिंह, रिचा सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को और अधिक भव्य एवं प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव और विचार रखे।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष पूर्वांचल युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को महोत्सव समिति की ओर से आयोजित ऑडिशन में समय से हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें महोत्सव के मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

पूर्वांचल युवा महोत्सव केवल जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आने वाले नवोदित कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में पहचान बना चुका है। महोत्सव में इस बार नृत्य, गायन, वादन, मेहंदी प्रतियोगिता, क्राफ्ट, मिमिक्री और कविता पाठ समेत विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

बैठक में बम्हेश शुक्ला, बृजमोहन शुक्ला, अवधेश मिश्रा, लक्ष्मी रेखा सिंह, रिचा सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, निशांत सिंह, अमूल्य जायसवाल, बिट्टू किन्नर समेत तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे।

अंत में समिति की महामंत्री निवेदिता राय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव सिर्फ जौनपुर का आयोजन नहीं, बल्कि पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से जुड़े उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। महोत्सव के आयोजन को लेकर युवाओं और कलाकारों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।

Related

डाक्टर 1356402335126511469

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item