पूर्वांचल के दस जनपदों में जून महीने में जौनपुर में सबसे अधिक सड़क दुघर्टनाएं

 

जौनपुर। सडक दुर्घटनाओं के मामले में पूर्वांचल के दस जिलों में जौनपुर टाप पर है। जून महीने के लिए जारी आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 80 सड़क दुघर्टनायें जौनपुर में हुई जिसमें 44 लोगों की मौत हुई और 52 लोग घायल हुए। दूसरे नम्बर पर आजमगढ़ में कुल 71 सड़क दुघर्टनाएं हुईं जिसमें 47 लोगों की मौत हुई और 61 लोग घायल हुए। वाराणसी में 63 , मीरजापुर में 49, सोनभद्र में 40 , गाजीपुर में 36, बलिया में 36 ,मऊ 32 , भदोही में 26 और चंदौली में सबसे कम 21 सड़क दुघर्टनाएं हुईं। सडक दुर्घटनाओं की मुख्य वजह यातायात नियमों की अनदेखी है। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाना और तेज रफ्तार में हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है।रोज रोज चलान के बावजूद भी लोग जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और आदतों में अपेक्षित सुधार नहीं ला रहे हैं। मंगलवार को यातायात पुलिस को ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी निगरानी के लिए आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिल गया है।ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों विरूद्ध स्वचालित स्पीड रडार प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई की जायेगी।

Related

डाक्टर 2810764975502669483

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item