जानलेवा हमले के मामले में वांछित गुलाबो किन्नर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को डाली किन्नर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी गुरु शमा किन्नर, सीमा किन्नर, बिजली किन्नर व अन्य साथियों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गुलाबो ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए ईंट फेंकी। ईंट लगने से सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान नामजद आरोपी गुलाबो किन्नर को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय सहित शाहगंज कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

