जनककुमारी इंटर कॉलेज में अभाविप का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं बने सदस्य
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यता अभियान के तहत नगर स्थित जनककुमारी इंटर कॉलेज में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को परिषद के विचार, उद्देश्य और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों ने शिक्षा, छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए संगठन से जुड़ने में उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक सानू सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद सदैव छात्र, राष्ट्र और समाजहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। उनके अनुसार, परिषद के लिए दल से बड़ा देश है और अभाविप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित में कार्य करने वाला संगठन है।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय विस्तारक शैलेंद्र बहादुर यादव, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया, इकाई उपाध्यक्ष एकांश मिश्रा, हर्ष साहू सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

