करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौ*त, क्षेत्र में छाया मातम

 

मछलीशहर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब पूरा क्षेत्र देशभक्ति और हर्षोल्लास में डूबा था, उसी दौरान बिजली विभाग में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार की काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौ*त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

धर्मेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से बिजली विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान काम करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र का शव सीएचसी मछलीशहर में रखे जाने की सूचना मिलते ही उनके गांव के साथ ही मछलीशहर कस्बे के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर आंख नम है और हर चेहरे पर गम दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों के बीच धर्मेंद्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और बिजली विभाग में उनके समर्पण की चर्चा होती रही। स्वतंत्रता दिवस पर हुई इस दर्दनाक घटना ने खुशियों के माहौल को गम में बदल दिया। ग्रामीणों और परिचितों ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related

डाक्टर 3381055533395263031

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item