वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

 

जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं शान्ति संसार के सम्पादक रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव (73) के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की ओर से कैम्प कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित सम्पादकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री श्रीवास्तव का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और लंबे समय तक पत्रकारिता की सेवा की।

वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोकसभा का संचालन महासचिव डॉ. नौशाद अली ने किया। इस दौरान सम्पादक मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसी क्रम में गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी शोकसभा आयोजित कर श्री श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। पत्रकारों ने कहा कि उनका निधन जौनपुर की पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति है। शोकसभा में पत्रकार, छायाकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभिन्न पत्रकार संगठनों की ओर से भी जगह-जगह शोकसभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं पत्रकारिता में योगदान को याद करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

बता दें कि रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव का गत दिवस हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नगर के रामघाट पर किया गया, जहां उनके एकमात्र पुत्र शिवम श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी।

Related

JAUNPUR 1049476979683534200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item