पन्ना लाल बोस चुने गये कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष

 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित रोडवेज डिपो पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में पन्ना लाल बोस को शाखा अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अनुज दूबे को उपाध्यक्ष और विवेक सिंह को शाखा मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। स्वतंत्र यादव को क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। संस्था के सभी सदस्यों का उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र यादव, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, रामसूरत, विश्वनाथ, राकेश गुप्ता, रवि यादव, सुभाष पांडेय, उमाकांत यादव, विजय यादव, शैलेंद्र सिंह सहित संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के अन्य सम्मानित सदस्य शामिल थे।

Related

JAUNPUR 6269170395418087377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item