अर्टिगा कार की टक्कर में नीलगाय की हुई मौत

 

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधोंना गांव के पास 7-8-26 दिन शुक्रवार को प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रहे एक अर्टिगा कार और नीलगाय की भीषण टक्कर में निलगाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकी कार सवार बाल बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार उक्त अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आस—पास के लोगों ने कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल।
हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी इंचार्ज रामाश्रय कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी बुलाकर मृत्यु नीलगाय को दफन कराया दुर्घटना कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Related

JAUNPUR 1778777083586636678

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item