ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा टला, नाले में धंसी स्कूल बस

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह–सुरियांवा मार्ग पर शुक्रवार करीब 3:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही की बस छात्रों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान डॉ. वीरेन्द्र मौर्य के सामने सड़क किनारे बने कच्चे नाले में बस का पिछला हिस्सा धंस गया जिससे बस पलटने से बाल-बाल बच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक कमलेश शुक्ला निवासी जमुनीपुर थाना बरसठी बस लेकर निगोह से सुरियांवा की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने बस को किनारे किया जिससे बस के दोनों पिछले पहिए कच्चे नाले में धंस गये।
चालक की सूझ—बूझ और सतर्कता से बस पलटने से बच गई। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Related

JAUNPUR 428132946271911243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item