बीस मिनट के अंदर बीस मीटर के दायरे में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे

 

जौनपुर। मछलीशहर - वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा बाजार में शाम सात बजे के करीब बीस मिनट के अंदर बीस मीटर दूरी पर ही दो सड़क हादसे हुए। पहली भिड़ंत एक बाइक सवार और स्कूटी के बीच हुई जिसमें स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चालकों को चोट नहीं लगी।इस मुद्दे पर बाजार के लोग बातचीत कर ही रहे थे कि एक और बाइक सवार कुत्ते से टकरा गया फिर लोग उस तरफ भागते दौड़ते आये गनीमत इस बात की रही कि बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं लगी।

इससे पूर्व बुधवार की सुबह इसी सड़क पर चौकी खुर्द गांव के प्रवेशद्वार पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई जिसमें एक ही बाइक पर सवार चौकी खुर्द निवासी विशाल तिवारी और हितेश तिवारी दोनों घायल हो गये परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गये जहां हितेश तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं विशाल तिवारी के सर में अधिक चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रेफर होने पर परिजन उन्हें जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related

JAUNPUR 4557657085326612137

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item