शादी से इनकार पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, हालत गंभीर

रिश्तेदारी का हवाला देकर परिजनों ने विवाह से किया इनकार, दोनों जिला अस्पताल रेफर

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की अनुमति न मिलने से आहत एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र 22 वर्ष और युवती की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। दोनों रिश्तेदारी में होने के बावजूद लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार को युवक युवती के घर पहुंचा था। परिजनों ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए दोनों की शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related

डाक्टर 917588641125293888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item