Shirazehind.com की खबर का बड़ा असर: विधायक निधि की ₹3 लाख की पहली किस्त पर लगी रोक, डीआरडीए ने बैंक को जारी किया आदेश

विद्यालय के नाम स्वीकृत धनराशि के हस्तांतरण पर उठे सवालों के बीच प्रशासन सक्रिय, जांच पूरी होने तक राशि की निकासी पर रोक

जौनपुर। Shirazehind.com की खबर का बड़ा असर सामने आया है। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अर्गुपुरकला में विधायक क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत धनराशि के हस्तांतरण में कथित अनियमितता को लेकर Shirazehind.com द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), जौनपुर ने विद्यालय के नाम हस्तांतरित ₹3 लाख की प्रथम किस्त के आहरण (निकासी) पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

डीआरडीए की ओर से जारी पत्रांक-1085/विधायक निधि/2026-27 के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बीबीगंज शाखा को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अर्गुपुरकला से संबंधित खाते में प्रथम किस्त के रूप में भेजी गई ₹3,00,000 की धनराशि का किसी भी प्रकार का भुगतान या निकासी न की जाए। यह रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि से विद्यालय के लिए स्वीकृत ₹5 लाख की धनराशि विद्यालय के खाते के बजाय संबंधित संस्था के खाते में हस्तांतरित कर दी गई। शिकायत में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने तथा यदि वित्तीय अनियमितता सिद्ध हो तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि डीआरडीए द्वारा जारी आदेश में धनराशि पर रोक लगाने का विस्तृत कारण नहीं बताया गया है। आदेश में केवल "अपरिहार्य कारणों" का उल्लेख करते हुए बैंक को अग्रिम आदेश तक राशि के आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, शिकायत और Shirazehind.com में प्रकाशित खबर के बाद हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि आखिर धनराशि के हस्तांतरण में कोई अनियमितता हुई या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और धनराशि पर लगी रोक को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Shirazehind.com इस पूरे मामले की हर अपडेट पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच से जुड़े प्रत्येक तथ्य को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

Related

डाक्टर 236015361842927506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item