पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को बड़ी राहत के संकेत, उच्च शिक्षा मंत्री ने टीचर अनुमोदन प्रक्रिया में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ/जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। महाविद्यालयों में लंबित शिक्षक अनुमोदन (टीचर अप्रूवल) एवं अन्य समस्याओं को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर प्रदेश के , तथा ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक अनुमोदन एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षक अनुमोदन प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर गंभीरता दिखाते हुए दो विशेषज्ञों (एक्सपर्ट) की समिति गठित कर अनुमोदन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अनुभाग-2 को निर्देशित किया कि आवश्यक प्रस्तावों को तत्काल मंत्री कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
इस निर्णय से पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षक अनुमोदन संबंधी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने इस पहल के लिए उच्च शिक्षा मंत्री सहित तीनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस सकारात्मक रुख से प्रदेश के अनेक स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को लाभ मिलेगा और शिक्षकों के अनुमोदन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

